सुरक्षा को लेकर थाना पुलिस के अलावा पुलिस अफसर भी है एक्टिव
डीएम,एसपी खुद कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा की मॉनिटरिंग
UP TIMES NEWS- अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ सड़कों में नजर आ रही है। पैदल आने जाने वालों का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा को लेकर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी बेहद सतर्क है।
गौतललब हो भाद्रपद अमावस्या को लेकर इस बार चित्रकूट के कामतानाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आसार नजर आ रहे हैं। भीड़ को लेकर पुलिस तथा प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इधर आस्था को लेकर लोग पैदल चित्रकूट जा रहे हैं। जिसमें पुरुष तथा बच्चों के अलावा महिलाएं भी शामिल हैं। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालु सड़कों पर चलते देखे जाते हैं। मटौन्ध,नरैनी,बदौसा,अतर्रा क्षेत्र के अंतर्गत मार्गो में कुछ ज्यादा ही श्रद्धालुओं की आवाजाही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसपी पलाश बंसल की फौज सड़कों में नजर आ रही है। थाना पुलिस के अलावा पुलिस के ऑफिसर सड़को मे नजर आ रहे हैं। डीएम जे रीभा,तथा एसपी पलाश बंसल के डायरेक्शन पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी निरंतर भ्रमणशील है।

गुरुवार को एडिशनल एसपी शिवराज ने जनपद के बदौसा बॉर्डर पहुंचकर सुरक्षा के हालात परखे। थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र को निर्देशित किया कि वह रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराये। कोई भी भारी वाहन मार्ग में नजर नहीं आना चाहिए। वाहनों के साथ-साथ श्रद्धालुओं पर भी निगरानी बनाए रखें। अगर उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल उसका समाधान कराये।
कमिश्नर,डीआईजी लगातार ले रहे अपडेट
चित्रकूट धाम के आयुक्त अजीत कुमार तथा डीआईजी परीक्षेत्र राजेश एस चित्रकूट के अलावा बांदा जनपद के पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। चित्रकूट के डीएम तथा एसपी को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित ना हो इसको लेकर पुख्ता इंतजाम करें। इसके अलावा उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाए।
