जनपद में तैनात डिप्टी एसपी हुए सेवानिवृत
सेवानिवृत होने पर एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह
UP TIMES NEWS-नौकरी का सफर पूरा होने के बाद जनपद में तैनात डिप्टी एसपी अब अपने परिवार के हमसफर बन गए हैं। सेवानिवृत होने पर रविवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने डिप्टी एसपी को शानदार विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रविवार को अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए जनपद के क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे विदा किया गया।

गौरतलब हो कि जनपद में तैनात क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। डिप्टी एसपी के सेवानिवृत होने पर एसपी पलाश बंसल की मौजूदगी में पुलिस लाइन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एसपी पलाश बंसल सहित अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक,सीओ बबेरू सौरभ सिंह, अतर्रा प्रवीण कुमार,नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी, सदर राजवीर सिंह गौर, प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि ने डिप्टी एसपी का गर्म जोशी से स्वागत किया।

साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसपी पलाश बंसल ने कहा कि नौकरी की सेवा में आने के बाद एक दिन सबको रिटायर्ड होना है। लेकिन जहां कहीं भी तैनाती रहती है वहां कुछ ज्यादा विशेष लगाव हो जाता है। सेवा पूर्ण करने के बाद अधिकारी कर्मचारी की कार्य करने की पहचान की छाप हमेशा याद बनी रहती है। इसलिए सभी को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए। जिसे खुद के अलावा विभाग की भी छवि धूमिल हो। एसपी ने डिप्टी एसपी राजीव प्रताप सिंह सहित उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बागपत से हुई थी शुरुआत
क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह की बतौर डिप्टी एसपी के पद पर पहली पोस्टिंग जनपद बागपत में हुई थी। इसके बाद वह जालौन पुलिस मुख्यालय के बाद जिले में अपनी एंट्री कराई थी। जिले में आमद करने के बाद उन्हें सीओ सिटी बनाया गया।
सीओ बोले हर पल रहा आनंद का क्षण
सीओ राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस की नौकरी में जरूर तनाव है। लेकिन उनके लिए हर पल आनंद का क्षण रहा है।
