बाँदा-रेपिस्ट के अवैध मकान पर गरजा बुलडोजर

तीन वर्षीय मासूम को बनाया था अपनी हवस का शिकार

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

UP TIMES NEWS- 3 वर्षी मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी के घर में आज बुलडोजर एक्शन हुआ है। सरकारी जमीन में बने मकान को पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीदोंज करा दिया है।

गौरतलब हो कि चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गाँव निवासी सुनील निषाद पुत्र लोटन निषाद विगत 3 जून को पड़ोस के ही 3 वर्षीय मासूम बालिका को बहला फुसलाकर डिघवट गांव स्थित जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बालिका को मरणासन्न हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गया था। शाम को जब परिजनों ने बालिका की खोजबीन की। अब गांव वालों के द्वारा सुनील के साथ बालिका के रहने की बात सामने आई। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना के मिलते ही एसपी पलाश बंसल, एडिशनल एसपी शिवराज,सीओ सदर राजवीर सिंह गौर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। सुनील को पकड़ने के बाद पुलिस उसे जंगल में लेकर पहुंची। तब देखा की बालिका गंभीर हालत में खून से लथपथ हालत में कराह रही थी। इसी बीच पुलिस को चकमा देकर आरोपी सुनील भागने लगा। जिस पर पुलिस में पकड़ने के लिए जी तोड़ मेहनत की। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। आनन फानन में उपचार के लिए बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरो ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। लगभग 15 दिनों तक बालिका जीवन मौत के बीच संघर्ष करती रही। नतीजन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। कार्यवाही के क्रम में डीएम जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल के निर्देशन पर मंगलवार को आरोपी के घर में बुलडोजर का एक्शन हुआ है। डीएम,एसपी के निर्देशन पर एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा,सीओ सदर राजबीर सिंह गौर, तहसीलदार राधेश्याम सिंह, प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने सरकारी जमीन में बने आरोपी सुनील के मकान को ध्वस्त कर दिया है। दध्वस्तीकरण की कार्यवाही कई घंटे तक चली। एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा ने बताया कि आरोपी का मकान सरकारी जमीन में बना हुआ था। जिसे नोटिस भी दी जा चुकी है। लेकिन खुद कब्जा न हटाने पर प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को धरासाई करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *