बाँदा-करियर बनाने के लिए करें टैबलेट का इस्तेमाल-नंदलाल

पं केदारनाथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए टैबलेट

मुख्य अतिथि मनरेगा लोकपाल ने टैबलेटो को किया वितरण

UP TIMES NEWS- आज के आधुनिक युग में में शिक्षा के साथ-साथ करियर बनाने के लिए डिजिटल सामग्री भी उपयोगी है। आज के दौर में जानकारियों के लिए डिजिटल प्लेट फार्म जरूरी माध्यम बन चुका है। उक्त बाते टेबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान लोकपाल मनरेगा ने बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं से कहीं।
पं0 केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय कमासिन में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक व लोकपाल मनरेगा,प्रोफेसर डॉ0 नंद लाल शुक्ल के द्वारा छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। साथ ही मुख्य अतिथि ने अपनॆ संबोधन में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में शासन की इस योजना का उद्देश्य बताते हुए टैबलेट के सही उपयोग करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के लिए आधुनिक चीज भी उपयोगी हैं। इसलिए उनका सही इस्तेमाल करें। टैबलेट मिलने पर छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नई रहा। महाविद्यालय के छात्रों के चेहरे खिल उठे । सभी छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय के साथ उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजीत कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया कि समय निकाल कर कार्यक्रम में समय प्रदान किया साथ ही टेबलेट मिलने की छात्र छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यासागर शुक्ल,बीरेन्द्र पांडे,यदुराज यादव,गनेश शंकर, अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *