बाँदा-योगी जी करेंगे गुरु अवैद्यनाथ का सपना साकार

विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा धूमधाम से मनाई गई महान विभूतियों की पुण्यतिथि

शहर के एक पैलेस में आयोजित हुआ पुण्यतिथि कार्यक्रम

UP TIMES NEWS- विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा गोरक्ष पीठाधीश्वर के दादा गुरु एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नीलेश ने की।
विश्व हिंदू महासंघ भारत जिला एवं नगर इकाई ने गोरक्ष पीठाधीश्वर महाराज के दादा गुरु दिग्विजय नाथ महाराज की 56 वी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के गुरु राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज की 11वीं पुण्यतिथि शहर के एक पैलेस में मनाई गई। पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर महाराज के चित्र पर रोली चंदन लगाकर पुष्प वर्षा कर की गई।

राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा समाज में छुआ छूत, ऊंच नीच,जातिवाद भेदभाव की भावना को समाप्त करने का जो अभियान चलाया गया था। उसको पूरा करने का सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। महंत अवैद्यनाथ महाराज का मिशन अधूरा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे पूरा आदि नारों की पैलेस में जमकर गूंज रही। देवेन्द्र सिंह तोमर राष्ट्रीय संरक्षक,अरुण सिंह साधू राष्ट्रीय कार्यवाहक, राकेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष,निशा सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष का भी आयोजको के द्वारा आभार जताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ,विशिष्ट अतिथि मुकेश शिवहरे प्रदेश उपाध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र सिंह नीलेश जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ ने की। धीर सिंह जिला प्रभारी,महाप्रसाद गुप्ता नगर अध्यक्ष, हरनाम सिंह राजू,नन्दकिशोर यादव, रामहित दीक्षित,नीरज सिंह,अनिल राजपूत, कुलदीप सिंह,राहुल निषाद,राजन सिंह,अभिषेक,वीरेन्द्र,जय सिंह,टिंकू,टिकाराम यादव, बाबू भाई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *