चोरी की योजना बनाते समय कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्व में भी जनपद में कई चोरी जैसी वारदातों को अभियुक्त दे चुके हैं अंजाम
UP TIMES NEWS-थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की योजना बनाते समय कोतवाली देहात पुलिस ने फतेहपुर जनपद के दो युवकों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अनूप कुमार दुबे को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगहनी गांव के नजदीक दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े हुए हैं। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे मय टीम के पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे। जिन्हे पुलिस द्वारा सक्रियता धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम मंजेश पुत्र घनश्याम तथा मोहन पुत्र हीरालाल निवासीगण सिधाव थाना ललौली जनपद फतेहपुर बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों की कब्जे से तमंचा बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभियुक्त शातिर किस्म किया अपराधी हैं। जनपद में वह चोरी जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे,उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा आरक्षी गोकरन सिंह आदि शामिल रहे।
