अलग-अलग जगहो पर सर्प के डसने से बिगड़ी तीन की हालत
UP TIMES NEWS- घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम की सर्प के काटने से जान चली गई। वही अलग-अलग घटनाओं में सर्प के डसने से तीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के प्रहलाद सिंह का पुरवा निवासी 2 वर्षीय प्रिंस पुत्र राममिलन रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी सर्प उसकी उगली में डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। पहले ओझाओ को बुलाकर उसकी झाड़ फूक करवाई लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार होने से पहले उसने दम तोड दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। मृतक के चाचा मनोज सिंह ने बताया कि प्रिंस चार भाईयो में छोटा था। वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी सर्प ने डस लिया। अचानक हुई इस घटना से मां नीतू का रो रो कर बुरा हाल हो गया मैं दूसरी घटना में गिरंवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी उमा 50 वर्ष पत्नी पवन सोमवार की सुबह घर पर काम कर रही थी। तभी सर्प ने डस लिया। इसी तरह कालपी निवासी 60 वर्षीय कैलाश पति पत्नी करन सिंह रिस्तेदारी में यहां आई थी। सोमवार की सुबह लेटी थी तभी सर्प ने उसकी उगली में डस लिया। हालत बिगड़ने के पास घरवालो को पता चला। अपना घटना में शहर के मवई गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम पुत्र भूपेद्र को रविवार की रात सर्प ने डस लिया।
