अलग-अलग गौशालाओं का डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन गौशाला के निर्माण कार्य की परखी प्रगति
UP TIMES NEWS- कड़ा रुख अपनाया है। गौशालाओं का निरीक्षण करते हुए डीएम ने एयर टैगिंग के साथ-साथ गोवंशों को हरे चारा के प्रबंध के निर्देश दिए हैंम
जिलाधिकारी जेoरीभा ने मंगलवार को अस्थाई गौशाला हटेटी पुरवा एवं निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोवंसो हेतु हरा चारा की व्यवस्था कराए जाने के डीएम ने निर्देश दिए।
डीएम जे रीभा ने गोवंश की ईयर टेकिंग कराए जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के समय गोवंश हेतु टीनसेड,पानी भूसा एवं अन्य पोषाहार की व्यवस्था उपलब्ध पाई गई तथा पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध पाया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने
निर्माणाधीन कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गौशाला में भूसा गोदाम, पशुओं के लिए टीन सेट तथा चिकित्सा सुविधा हेतु डिस्पेंसरी आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी जे रीभा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए में पाई गई कमियों को शीघ्र ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित केयरटेकर एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
