पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम तथा सीओ ने सम्भ्रांत लोगों से किया संवाद
आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाए जाने की दी नसीहत
UP TIMES NEWS- आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाए जाने सहित पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अगर किसी भी प्रकार की असुविधा हो तो तत्काल इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराये।
डीएम जे रीभा तथा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारियों के द्वारा अपने अपने सर्किलों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही हैं।

शुक्रवार को अतर्रा थाने में उपजिलाधिकारी राहुल द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार के द्वारा की गयी शान्ति समिति बैठक की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों आदि से वार्ता कर आगामी त्यौहारों नवरात्रि, दशहरा,दीपावली,भाईदूज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। साथ ही सभी के सुझाव लिये गये। बैठक में एसडीएम राहुल द्विवेदी के द्वारा क्षेत्र के धर्म गुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ वार्ता कर भाईचारा व साम्प्रदायिक सौहार्द व कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी। सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दे। अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल सूचित करें। उन्होंने साफ कहा है कि त्योहार के दौरान अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की। तो उसके बाद तत्काल कार्यवाही की जाएगी। डिप्टी एसपी पीयूष पांडे के द्वारा आसमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गयी। इस दौरान निरीक्षक ऋषिदेव सिंह सहित क्षेत्र के सभी धर्मगुरु,सम्भ्रान्त व्यक्ति आदि मौजूद रहे।
