आरपीएफ पुलिस ने घायल महिला को तत्काल कराया अस्पताल में भर्ती
कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली है घायल महिला
UP TIMES NEWS- चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक महिला का पैर फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार कानपुर के श्याम नगर निवासी सोनी शुक्ला पत्नी संजय शुक्ला अपनी बहन मोहिनी मिश्रा तथा बहनोई राजू मिश्रा के साथ खजुराहो जा रही थी। रेलवे स्टेशन में जैसे ही ट्रेन रुकी तो सामान खरीदने के लिए महिला स्टेशन में उतरी। इस दौरान अचानक ट्रेन ने चल दिया। जल्दबाजी में महिला चलती ट्रेन में चढ़ने लगी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई। यात्रियों ने देखा तब सूचना आरपीएफ प्रभारी सुरुचि द्विवेदी को दी। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक अतुल कुमार तथा आरक्षी मोहम्मद वसी को तत्काल भेजा। पुलिस द्वारा एंबुलेंस को बुलवाया गया। एंबुलेंस की मदद से महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरो के मुताबिक महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरो का कहना है कि समय से उपचार मिल जाने के चलते महिला की हालत में सुधार है। अगर देरी हो जाती तो उसकी जान खतरे में पड़ जाती।
