नाराजगी जताने के साथ आयुक्त ने समय से कार्य पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश
एक करोड़ से अधिक परियोजनाओं के चल रहे कार्यों की कमिश्नर ने की समीक्षा
UP TIMES NEWS- परियोजनाओं से संबंधित चल रहे कार्य समय से पूर्ण होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागर में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन संचालित परियोजनाओं/कार्यों को निर्धारित समय के साथ गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण कराये जायें। उन्होंने लम्बित परियोजनाओं एवं कार्यों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को मैनपावर बढाकर शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्माण से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि संचालित निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करें तथा कार्यो को समय से पूर्ण करायें। आयुक्त ने उत्तर प्रदेश प्रोजक्ट काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला कारागार में उच्च सुरक्षा बैरक 12 क्षमता इनक्लोजर वाॅल सहित का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चित्रकूट के जिला चिकित्सालय में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक का निर्माण कार्य में विलम्ब होने पर शीघ्र कार्य को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। जनपद बाॅदा के ग्राम पंचायत चंदौर विकास खण्ड नरैनी स्थित कारूबाबा मंन्दिर में पर्यटन के विकास कार्य को पूर्ण किये जाने तथा जनपद चित्रकूट स्थित चित्रकूटधाम परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य की शासन से शीघ्र धनराशि अवमुक्त कराने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। महोबा के अर्जुन बांध के निकट टापू का पर्यटन विकास एवं वाटर स्पोट्र्स के कार्य में धनराशि की मांग शासन से किये जाने हेतु उनके स्तर से पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। नवीन राजकीय हाईस्कूल लोहडा चित्रकूट के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को दिये। उत्तर प्रदेश जल निगम अर्बन जनपद महोबा की पुलिस लाइन में ट्राजिट हास्टल जी-8 का निर्माण कार्य तथा पुलिस लाइन में 100 पुलिस कर्मियों हेतु हास्टल बैरेक के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दियें कार्यदायी सस्था के अधिकारियों को दिये।बृहद गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम दुबरी बाॅदा में गौशाला का निर्माण कार्य के अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण कराये जाने निर्देश दिये। बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला राठ, हमीरपुर का पुर्ननिर्माण कार्य किये जाने के सम्बन्ध में यूपी आएनएसएस कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समय सीमा के उपरान्त कार्य को पूर्ण न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अनतर्गत नलकूप खण्ड हमीरपुर के द्वारा 1.5 क्यूसिक क्षमता के 50 अदद राजकीय नलकूपों के जल वितरण प्रणाली के आधुनीकीकरण एवं जर्जर इलेक्ट्रिकल ऐसेसरीज का प्रतिस्थापन कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
