कानपुर-पंचायत चुनाव में समाज को निभानी होगी सक्रिय भागीदारी-रामपाल

धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रत्नप्पा की जयंती

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने पर दिया जोर

UP TIMES NEWS- कानपुर नगर जनपद के कोरिया घाटमपुर में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संविधान सभा समिति के सचिव देश भक्त पद्म श्री से अलंकृत प्रजापति कुंभकार समाज के गौरव महामना डॉ रत्नपा कुम्भार की जयंती शिवशंकर प्रजापति की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपाल प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनारायण प्रजापति पूर्व बीडीओ, समाजसेवी परमलाल सेवा समिति के अध्यक्ष डा एस के चक्रवर्ती मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रघुराज प्रजापति ने किया ।
जयंती समारोह में अतिथियों मुख्य अतिथि रामपाल प्रजापति ने दीप प्रज्वल कर महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि रामपाल प्रजापति ने कहा कि हम जिन महापुरुषों की जयंती मना रहे है।

उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को हम सब लोग पढ़े और उनका अनुकरण जब तक हम अपने महापुरुषों के इतिहास को नहीं जानेंगे तब तक समाज को विकास की मुख्य धारा से नहीं जोड़ पाएंगे। आज समाज के युवाओं को आगे आने की जरूरत है। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम संगठन के द्वारा चलाए जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 मिशन अभियान में सब लोग मिलकर मिशन को कामयाब बनाए। हर गांव गांव में समाज की जनसंख्या को देखते हुए ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ाया जाना अति आवश्यक है। जिस तरह हम बेटी का रिश्ता एक अच्छे लायक परिवार में करते हैं। उसी प्रकार वोट का रिश्ता भी उन्हीं लोगो से करे, जो हमारे समाज का भी साथ दे। कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव एड दिनेश कुमार प्रजापति ने कहा समाज में अब जागृत आई है। बहुत ही जल्द कानपुर मंडल में एक बड़ा आयोजन करने की योजना तैयार होना चाहिए। जिससे हम समाज के महापुरुषों की विचारधारा से जोड़ सकते है बिना कुछ किए हम कुछ भी हासिल नहीं कर सकते है। वरिष्ठ समाजसेवी रामनारायण प्रजापति ने कहा कि सरकारों द्वारा प्रजापति कुम्हार समाज के साथ आजादी से लेकर आज तक सभी ने भेदभाव किया है और छल कर हमारा आरक्षण छीनकर रखा है। जिसे लागू किए जाने की आवाज हम सबको एक मंच पर उठाना पड़ेगा।
डा एस के चक्रवर्ती ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सबको सहयोग करना होगा। कमजोर गरीब समाज के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए संपर्क करे उनकी पूरी सुविधा प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में आए पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे युवाओं को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति और राष्ट्रीय महासचिव एड दिनेश कुमार प्रजापति द्वारा प्रोत्साहित करते हुए स्मृति चिन्ह मोमेंटो और साल भेंट कर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। राष्ट्रीय महासचिव एड दिनेश कुमार प्रजापति की संस्तुति पर जनपद कानपुर नगर का जिलाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार प्रजापति को उपस्थित क्षेत्रवासियों की सहमति से मनोनीत किया गया। जयंती समारोह में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश महामंत्री प्रजापति आलोक दक्ष एड,लोकदत्त प्रजापति एड हमीरपुर जिला जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा इं राजा भैया प्रजापति,पप्पू प्रजापति , महेंद्र प्रजापति दीपू,बीनू प्रजापति,आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *