अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल
गाजीपुर जनपद में गला दबाकर की गई हत्या के मामले में कार्यवाही की उठाई मांग
UP TIMES NEWS- गला घोंटकर की महिला की हत्या के मामले में कार्यवाही न होने अखिल भारतीय कुंभकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा है कि समाज के साथ लगातार वारदाते बढ़ रही हैं।
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर कस्बा कासिमाबाद पाली गांव में प्रजापति समाज की महिला मंशा देवी को गांव के दबंगों ने महिला की गला घोट कर हत्या कर दी गई थी। जिस अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधि मंडल और संगठन के मुख्य संरक्षक मार्गदर्शक मा चुन्नीलाल प्रजापति पूर्व परिवहन आयुक्त ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना स्थल पर पहुंचे और मौके की हर स्थिति को देखा जानकारी की शासन प्रशासन द्वारा की गई कानूनी कार्यवाही पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़िता के परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ सुरजीत प्रजापति द्वारा पूर्व में अधिकारियों को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की मांग की गई थी। पुनः संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज कार्यवाही करने व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद था सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने समाज में हो रहे शोषण अन्याय अत्याचार महिला ओ की हत्या आदि जैसे अपराधों पर सरकार गंभीरता से ध्यान दे लगातार प्रजापति समाज के साथ सैकड़ों घटनाएं हो चुकी है,अब संगठन चुप नहीं बैठेगा समाज की पूरी लड़ाई हर तरह से लड़ी जाएगी ऐस घटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लगातार पीड़ित परिवार को धमकियां दी जाती हैं। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था करना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी होगी यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मंगेश प्रजापति,जिला मुख्य महासचिव आजमगढ़ मूलचंद्र प्रजापति,जिलाध्यक्ष मऊ अमरनाथ प्रजापति एड , डा जयराम प्रजापति,प्रदीप कुमार प्रजापति,इंदल प्रजापति,अमरनाथ प्रजापति शेषनाथ प्रजापति,इंद्रेश प्रजापति , वीरेंद्र प्रजापति,सतीश प्रजापति,रामू प्रजापति , रहे ।
