कनाडा- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गैंग को आतंकवादी संगठन किया गया घोषित

कनाडा सरकार ने लिया फैसला,बोला कि उनके यहां आतंक तथा हिंसा की नहीं है कोई जगह

UP TIMES NEWS- कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर जबरदस्त शिकंजा कसा है। गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। जिसकी घोषणा कनाडा की जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने की है। साथ ही कहा है कि उनके यहां आतंक तथा हिंसा की कोई जगह नहीं है।
कनाडा सरकार ने बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इसे लेकर कनाडा की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में लिखा गया है

कि, कनाडा में हिंसा और आतंक के कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है, खासकर उन कृत्यों के लिए जो किसी खास समुदाय को निशाना बनाकर भय और धमकी का माहौल बनाते हैं। इसीलिए, जन सुरक्षा मंत्री, गैरी आनंदसांगरी ने आज घोषणा की कि कनाडा सरकार ने बिश्नोई गिरोह को आपराधिक संहिता के तहत एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *