बाँदा- वेरीकेटिंग के साथ-साथ जगह-जगह बनाये जाएं सुरक्षा के पॉइंट

डीएम तथा एसपी ने के नदी विसर्जन स्थल की परखी व्यवस्थाऐं

समुचित प्रकाश सहित जगह-जगह वेरीकेटिंग लगाए जाने के दिए निर्देश

UP TIMES NEWS- विसर्जन के दौरान बिजली पानी की व्यवस्था चौकस रखने के साथ गोताखोरों को भी मौजूद रखा जाए। ताकि आपातकालीन की स्थिति में उनकी मदद ली जा सके। केन नदी तट का निरीक्षण करने दौरान डीएम,एसपी ने रूट के साथ-साथ सुरक्षा के प्वाइंटों को भी चेक किया है।
गौरतलब हो कि शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को केन नदी में किया जाएगा। विसर्जन को लेकर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तगड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी जे रीभा,एसपी पलाश बंसल ने नवदुर्गा मूर्ति विसर्जन स्थल केन नदी तट का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ सफाई, लाइट की व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जेo रीभा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन की तैयारी में किसी भी प्रकार की कोई कमी न होने पाए। पहले से ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने निर्देशित किया है कि सुरक्षा के पॉइंट पहले से ही चिन्हित कर लिए जाये। वेरीकेटिंग के अलावा भारी फोर्स को तैनात किया जाए। आने जाने के दौरान जाम ना लगे,इसके भी तगड़े प्रबंध किए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला,सहायक एसपी मेविस टॉक एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *