तिंदवारी कस्बे में आयोजित हुआ रामलीला का शानदार मंचन
रावण के मरते ही कस्बे वासियों ने मनाया विजयदशमी का उत्सव
अभिलाष गुप्ता
UP TIMES NEWS- रावण के धरासाई होते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। इसके पश्चात दीप जलाकर कस्बे वासियों में विजयदशमी का उत्सव धूमधाम से मनाया। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की।
सत्य पर असत्य की विजय का पर्व विजयादशमी नगर तिंदवारी में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को बुद्धन तालाब के पास आयोजित भव्य मंचन में प्रभु श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया। देर रात तक चले इस युद्ध के मंचन में जब प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया, तो पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। ज्यों ही रावण वध का दृश्य संपन्न हुआ, नगरवासियों ने दीप जलाकर और आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया। इसके साथ ही पूरे नगर में दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि अंततः सत्य की ही विजय होती है। कार्यक्रम में नगर के हजारों श्रद्धालु, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे। मंच पर कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही सजाए गए झांकी व मंचन ने पूरे वातावरण को भक्ति और उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। इस प्रकार ऐतिहासिक रामलीला में रावण वध के साथ ही तिंदवारी नगर में विजयादशमी पर्व का भव्य आगाज हुआ और सत्य पर असत्य की जीत का संदेश पूरे नगर में गूंज उठा।
अरविन्द गुप्ता, हरवंश श्रीवास्तव,अनिल लखेरा,अभिलाष गुप्ता (सभासद),रितेश गुप्ता, अनूप सिंह,हृदयेश श्रीवास्तव,राहुल गुप्ता, नमन गुप्ता,रवि गुप्ता, सुशील गुप्ता आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
