जनपद में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
कमिश्नर,डीएम,एसपी सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
UP TIMES NEWS- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के समारोह कार्यक्रम आयुक्त,डीएम,एसपी एएसपी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जहां अधिकारियों ने महान विभूतियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।आयोजित कार्यक्रम में मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धान्तों को पूरा विश्व मानता है। गांधी जी ने देश को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। हम सभी लोग गांधी जी तथा शास्त्री जी के सिद्धान्तों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में अपनायें।

उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रोंपर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन है आज हम महात्मा गांधी जी का जन्मदिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन में बहुत सी कठिनाइयां आई। लेकिन उन्होंने सभी लोग लोगों को जोड़ रखा। उन्होंने एक ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया कि अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा।

उन्होंने कहा कि उनकी ग्राम स्वराज की जो कल्पना थी उसको हम सबको मिलकर साकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म सन 1904 में हुआ था। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा भी दिया। वह सर्वोच्च पद पर रहकर भी बहुत ही साधारण जीवन जिए। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के सादा जीवन-उच्च विचार, मितव्ययिता,नैतिकता,भाईचारे की भावना हम सब मे होनी चाहिए।

इस अवसर पर राजकीय स्पर्श विद्यालय के छात्रों ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ तथा अन्य भजनों का गायन किया। मण्डलायुक्त के द्वारा स्पर्श विद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कमिश्नर भगवान दास सहित मण्डलीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी तरह गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी जेo रीभा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। उन्होंने इस अवसर पर डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बापू के महान विचारों और आजादी में उनके योगदान का स्मरण करना चाहिए। उन्होंने गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए आजादी की लड़ाई में गांधी जी के नेतृत्व में कई ऐसे जन आंदोलन हुए। जिन्होंने भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की कमर तोड़कर रख दी थी। सत्य और अहिंसा पर आधारित बापू के आंदोलन के चलते अंग्रेजों की भारत पर से पकड़ ढीली होती चली गई। सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी के द्वारा ही लगातार भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रति आवाज उठाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री श्वेत क्रांति को भारत में लाए थे। उन्हें श्वेत क्रांति का जनक भी कहा जाता है एवं उनके विचार सादा जीवन उच्च विचारों पर आधारित था उनके आदर्शों पर हम सभी को चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी वित्त कुमार धर्मेंद्र वं अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर,सहित डिप्टी कलेक्टर्स गण एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार बांदा पुलिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य,अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वह महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा,”इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं। पुलिसकर्मियों को भी सत्यनिष्ठा,अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन एवं कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियो /कर्मचारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश राजन,पुलिस उपाधीक्षक राजेश नारायण,सहायक रेडियो अधिकारी समर सिंह व प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव द्वारा भी महापुरुषों को नमन किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों व चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया गया।
