बाँदा-प्रदेश में 7 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सीएम ने किया ऐलान

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की गई सार्वजनिक का अवकाश की घोषणा

UP TIMES NEWS- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के दृष्टिगत आगामी 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सीएम के ऐलान के बाद अवकाश की एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश में 7 अक्तूबर 2025 को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके लिए शनिवार को शासन ने आदेश जारी कर दिया है। बताते चलें कि इस अवकाश की घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक हफ्ते पहले श्रावस्ती जिले से की थी। इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से 7 अक्तूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपे थे। वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था। बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। 2025 से यह परंपरा पुनः शुरू की जा रही है। जो सरकार के अग्रिम आदेश तक यह लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *