सुना मौका ताक घर मे घुसा पड़ोसी किशोर
सीओ सहित आला अधिकारियों ने घटना का लिया जायजा
UP TIMES NEWS- सुना मौका ताक पड़ोसी किशोर घर में घुस गया। जहां उसने मासूम के साथ दुराचार किया। इसके बाद वह भाग खड़ा हुआ। सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारी पहुँचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। बालिका को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी पांच वर्षीय बालिका अपने घर पर अकेली थी। मां पड़ोस में किसी काम से गई थी। तभी पड़ोस के सजातीय 15 वर्षीय किशोर घर मे घुस गया। जहाँ उसने बालिका के साथ दुराचार किया। इसके के बाद वह भाग गया। कुछ देर केबाद जब मां घर पहुँची तब बच्ची ने रो रोकर घटना की जानकारी दी। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत,सीओ सौरभ सिंह सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे। जहां अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम ने भी घटना का अवलोकन किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस उससे पूंछताछ कर रही है।
