बाँदा-पिंक बूथ से होगा महिलाओं की समस्याओं का समाधान

आयुक्त तथा डीआईजी ने पिंक बूथ चौकी का किया उद्घाटन

डीएम तथा एसपी ने रखी थी चौकी निर्माण की नीव

UP TIMES NEWS- महिलाओं की समस्याओं का अब आसानी से समाधान हो सकेगा। इसको लेकर शहर के संकट मोचन स्थित पिंक बूथ चौकी की स्थापना की गई है। जिसका उद्घाटन कमिश्नर तथा डीआईजी ने फीता काट कर किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के प्रयासों से संकट मोचन मन्दिर के पास पिंक बूथ पुलिस चौकी की स्थापना कराई गई। जिसका सोमवार को मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम अजीत कुमार,पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस.द्वारा फीटा काटकर उद्घाटन किया गया।

पिंक बूथ पुलिस चौकी में महिला पुलिसकर्मी 24 घण्टे मौजूद रहेगी। पिंक बूथ पुलिस चौकी के उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को एक सुरक्षित,भरोसेमंद और सहज माहौल प्रदान करना है,जहाँ वह बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। मंदिरों,बाजारों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के पास इन बूथों की स्थापना से महिलाओं की पहुँच पुलिस तक आसान हो जाती है। साथ ही यह पिंक बूथ मिशन शक्ति जैसे अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक स्थायी प्लेटफॉर्म की तरह कार्य करेंगे हैं तथा महिलाओं/बालिकाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। इस दौरान जिलाधिकारी जे0रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक सहित पुलिस व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *