औद्योगिक विकास मंत्री ने किया जनपद का दौरा
जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ की बैठक
UP TIMES NEWS- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने खराब ट्रान्सफार्मरों को समय से बदले जाने तथा ग्राम जलालपुर एवं कुरौली में विद्युत तार को ठीक किये जाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत को दिये। शहर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किये जाने हेतु गंदा पानी आने की समस्या पर उन्होंने जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को वर्षा के बाद खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जजर से मनीपुर तक की सड़क तथा गुढ़ा बसाहरी सड़क मार्ग, कमासिन से राजापुर की सड़क ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निराश्रित गौवंशों को संरक्षित किये जाने की कार्यवाही करने तथा अन्य गौशालाओं हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प के अन्तर्गत बाउन्ड्री व शौचालय का निर्माण कराये जाने तथा किसानों को खाद की उपलब्धता कराने एवं समितियों से खाद वितरण की व्यवस्था दुरूस्त किये जाने के निर्देश दिये। ग्रामों में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु सफाई कर्मियों को लगाये जाने तथा बबेरू में जाम की समस्या का निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया। हर घर नल जल योजना की समीक्षा में गाॅवों में जलापूर्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। दाखिल खारिज का समय से निस्तारण किये जाने तथा वरासत के मांमलों का शीघ्र निस्ताण करने के निर्देश दिये। खेत-तालाब योजना एवं सोलर पम्प वितरण किसानों को समय से कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद आर0के0 सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी जे0 रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
