निर्माणाधीन आरसीसी सेंटरो के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
वृक्षारोपण समिति की बैठक में तीखे दिखे डीएम के तेवर
UP TIMES NEWS- जनपद में कराए गए वृक्षारोपण के कार्य की जियो टैगिंग 3 दिन के भीतर डीएम ने कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर टैगिंग का कार्य शत प्रतिशत न किया गया, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने कराए गए वृक्षारोपण की सत प्रतिशत जिओ टेकिंग कराए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को तीन दिन में जिओ टेकिंग का कार्य प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वृक्षारोपण के भौतिक सत्यापन करने के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह में निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्रीन चौपाल के गठन के संबंध में भी जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। वेटलैंड सीमांकन किए जाने के संबंध में खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सड़क के किनारे कचरे को न फेंका जाए उसका उचित निस्तारण कराया जाए। उन्होंने आर आरसी सेंटरों के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की अवशेष आरआरसी सेंटर का शीघ्र निर्माण कराया जाए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 418 आरसीसी सेंटर का निर्माण किया गया है। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की के लिए माइक पतली पॉलिथीन की रोकथाम हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को अभियान चलाकर कार्रवाई करने एवं जागरूकता लाए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम गंगा समितियां का गठन किए जाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने तथा सीवेज की व्यवस्था के अंतर्गत नहरों में गंदा पानी नहीं जाए इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को शहर के निम्नी नाला और करियानाला के प्रदूषण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी अरविंद कुमार,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा तथा जिला पंचायत राज अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
