समाधान दिवस पर डीआईजी ने कोतवाली नगर में सुनी फरियादियों की समस्याएं
जनपद के सभी थानों में आयोजित हुआ समाधान दिवस
UP TIMES NEWS- आयोजित समाधान दिवस में डीआईजी सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने थानों में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनका निराकरण कराया। डीआईजी ने राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय से शिकायतों का निस्तारण करते हुए पीड़ितों को भी संतुष्ट करें।
जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में महीने के दूसरे शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर पुलिस उपमहानिरिक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस द्वारा थाना कोतवाली नगर में समाधान दिवस पर समस्याएं सुनी गई। उनके समक्ष कुल सात शिकायते आई। दो शिकायतो का डीआईजी राजेश एस ने मौके पर निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए पुलिस तथा राजस्व टीमों को निर्देशित किया। डीआईजी राजेश एस ने पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। समय से शिकायतों का निस्तारण करते हुए पीड़ितों को भी संतुष्ट करें।

इस दौरान एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक भी मौजूद रही। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बिसंडा थाने में जनसुनवाई की। उनके समक्ष कुल सात प्रकरण आए। सीओ सौरभ सिंह तथा मौजूद तहसीलदार ने शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व तथा पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बदौसा थाना पहुंचकर समाधान दिवस पर जनसुनवाई की। इस दौरान चार शिकायते आई। एक शिकायत का सीओ ने तत्काल प्रभाव में निस्तारण कराया। लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी को निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी के साथ नरैनी कोतवाली में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग सात शिकायतें आई। सभी शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित रही। सीओ ने शिकायतों का निस्तारण के लिए राजस्व तथा पुलिस टीम को निर्देशित किया। पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पांडे ने अतर्रा

थाने में जनसुनवाई करते हुए दो शिकायतों का तत्काल प्रभाव में निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने टीमों का गठन किया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गयी। जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 28 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया।
