बाँदा-आरक्षियों को सिखाये बेहतर पुलसिंग के गुर-ADG

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण ने किया जनपद का दौरा

प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर देखी व्यवस्थाएं

UP TIMES NEWS- अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ0 बी.डी. पाल्सन द्वारा सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ पुलिस लाइन में चल रहे रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) का निरीक्षण किया। जहाँ एडीजी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की समीक्षा कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया
सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) डॉ0 बी.डी. पाल्सन द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ पुलिस लाइन बांदा रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान आरटीसी-2025 बैच के रिक्रूट आरक्षियों के चल रहे प्रशिक्षण की गहन समीक्षा की गई तथा प्रशिक्षण से जुड़ी विभिन्न बुनियादी व्यवस्थाओं और संसाधनों का विस्तृत जायजा लिया गया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा निरीक्षण के दौरान परेड ग्राउंड, शिक्षण कक्ष,भोजनालय, बैरक,शौचालय,पेयजल व्यवस्था,चिकित्सा सुविधा एवं अन्य बुनियादी जरुरतों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारों हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए तथा प्रशिक्षण कर रहे आरक्षियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके अनुभवों,कठिनाइयों तथा सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। रिक्रूट आरक्षियों के शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल,क्लास रूम लेक्चर्स,अभ्यास सत्र एवं मानसिक दक्षता से संबंधित प्रशिक्षण मॉड्यूल की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। प्रशिक्षकों के साथ एडीजी ने गोष्ठी कर निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में अनुशासन,समयबद्धता एवं उच्च मानकों को हर स्तर पर प्राथमिकता दी जाए। साथ ही प्रशिक्षण को व्यावहारिक और आधुनिक चुनौतियों के अनुकूल बनाया जाए। इस दौरान पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक,क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर,क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव,आरटीसी प्रभारी संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *