बाँदा-गरीब परिवारों को योगी सरकार ने दी खुशियों की सौगात,बांटे निःशुल्क सिलेंडर

डीएम ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 20 परिवारों को दी दिवाली की खुशियां

UP TIMES NEWS- गरीब परिवारों को योगी सरकार ने दीपावली त्योहार में खुशियों की सौगात दी। प्रदेश के करोड़ो लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के द्वारा दीपावली एवं धनतेरस पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत एक निःशुल्क गैस सिलेण्डर परिवारों को दिये जाने के लखनऊ में लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत प्रदेश स्तर पर 1500 करोड़ रूपये की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुलक गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 20 परिवारों को गैस सिलेण्डर सब्सिडी का वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जिलाधिकारी जे0 रीभा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत एक निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली एवं धनतेरस पर्व के अवसर पर निःशुल्क गैस सिलेण्डर की सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं के हितों के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनायें संचालित की गयी हैं। रक्षाबन्धन के पर्व के अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था रोडवेज बसों में की गयी थी। इसी के साथ बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना,कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनायें संचालित हैं, जिनका लाभ महिलाओं एवं बालिकाओं को दिया जा रहा है। जनपद में भी उज्जवला योजना के अन्तर्गत हजारों परिवारों को लाभ दिये जाने हेतु सब्सिडी का लाभ सीधे खाते में प्रेषित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी जे रीभा के द्वारा शिवप्यारी,मंजू,रामलली,कुशमा,उर्मिला,रूबीना,सौर्या बेगम,सीमा गुप्ता सहित अन्य लाभार्थियों को सिलेण्डर की सब्सिडी की धनराशि का चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जे0 रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज,जिला पूर्ति अधिकारी कलामुद्दीन अंसारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *