सूचना पर मिशन शक्ति टीम ने किया गिरफ्तार
UP TIMES NEWS- जनपद में चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी शिवराज ने बताया कि गौरतलब हो कि गुरुवार की देर शाम मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के मिरगहनी गांव से पहले पुलिया पर बैठे होने की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूंछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाममहेन्द्र सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी बड़ी लोहारी थाना तिन्दवारी जनपद बांदा बताया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी कुरसेजा रोशनी सेंगर, उप निरीक्षक फूलचन्द्र,ज्योति शुक्ला,आरक्षी रुपेन्द्र कुमार शामिल रहे।
