डीएम तथा एसपी ने पटाखा की दुकानों का किया निरीक्षण
निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
UP TIMES NEWS- डीएम तथा एसपी ने दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को निर्देशित किया है कि दुकानों के आसपास बेवजह भीड़ न एकत्रित होने दे। इसके अलावा बेवजह की सामग्री भी दुकानों में न रखने की निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी जे0रीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा बबेरू मंडी एवं पंडित जेएनपीजी कॉलेज मैदान तथा राजकीय इंटर कॉलेज बांदा ग्राउंड में लग रही आतिशबाजी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। डीएम जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल ने संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनने पश्चात तहसील बबेरू की मंडी में लगी पटाखे की दुकानों का निरीक्षण करते हुए लगाई गई पटाखे की दुकानों का परमिशन चेक किया तथा दुकानों में कपड़ा,गत्ता आदि को हटाए जाने के लिए निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने

पटाखा दुकानों में आग से बचाव हुए संबंधित उपकरण एवं फायर ब्रिगेड से बचाव हेतु गाड़ी की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पंडित जेएन पीजी कॉलेज ग्राउंड एवं जीआईसी ग्राउंड में लगी पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया तथा दुकानदारों को जागरुक करते हुए कहां की सभी दुकानों में आग से बचाव हेतु पानी के ड्रम, बालू की भारी बाल्टिया, आग बुझाने के संयंत्र अवश्य रखें। उन्होंने ग्राउंड में साफ सफाई की व्यवस्था कराए जाने तथा पानी का छिड़काव भी कराए जाने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिए। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सभी दुकानों में आवंटित आदेश के अनुसार दुकानों के नंबर अवश्य लगवाए जाएं। उन्होंने दुकानदारों से भी कहा कि अपनी दुकानों में ज्वलनशील कपड़ा,गत्ता, गद्दे इत्यादि सामग्री नहीं रखें और अपनी दुकानों में अधिक भीड़ भाड़ अनावश्यक रूप से एकत्र न होने दें। एसपी पलाश बंसल ने पटाखे बिक्री स्थल पर फायर ब्रिगेड के वाहन को लगाए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक,अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
