चोरी के ई-रिक्शा तथा बैट्री के साथ पकड़े गए तीन चोर
विगत दो दिन पहले पार किया रिक्शा,पुलिस कर रही तलाश
UP TIMES NEWS- पुलिस में रिक्शा चोरों के गैंग को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी का ई रिक्शा तथा कई चोरी की बैट्री बरामद हुई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को पकड़ा है। एएसपी शिवराज ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम पडुई के रहने वाले रामनरेश पुत्र इन्द्रजीत वर्मा ने कोतवाली नगर पर सूचना दी थी कि विगत 19 अक्टूबर को खूंटी चौराहे के पास अपना ई-रिक्शा खड़ा करके दुकान पर सामान लेने चला गया। जब वह वापस आया तो उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया। सूचना पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अरविंद पुत्र नत्थू निवासी मोतियारी थाना नरैनी,रामसिंह पुत्र कमलू निवासी बड़ोखर बुजुर्ग थाना कोतवाली नगर, सुरेश पुत्र राममिलन निवासी देवी नगर कस्बा व थाना नरैनी को काशीराम कालोनी मर्दननाका गंछा रोड से गिरफ्तार किया गया। मौके से ई-रिक्शा व चोरी की 04 बैटरी बरामद हुई है। एएसपी ने बताया कि अभियुक्त अरविन्द आरख पूर्व में भी चोरी के मामलें में वर्ष 2024 में जेल जा चुका है। कोतवाली नगर,नरैनी, कालिजंर आदि थानों में करीब एक दर्जन मामले उसके विरुद्ध दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में अलीगंज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य,आरक्षी राकेश कुशवाहा,सचिन कुमार शामिल रहे।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त अरविन्द आरख
1- मु0अ0सं0- 102/23 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना कालिंजर
2- मु0अ0स0- 116/16 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना नरैनी
3-मु0अ0सं0- 41/22 धारा 379/411 भादवि0 थाना नरैनी
4-मु0अ0सं0- 47/22 धारा 41/411 भादवि0 थाना नरैनी
5- मु0अ0स0- 802/21 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर बाँदा
6-मु0अ0सं0- 822/21 धारा 60 आब0 थाना को0नगर बाँदा
7- मु0अ0सं0- 1138/22 धारा 379/411/413 भादवि0 थाना को0नगर बाँदा
8- मु0अ0सं0- 1150/22 धारा 379/411/413 भादवि0 थाना कोतवाली नगर बाँदा
9- मु0अ0सं0- 1170/22 धारा 379/411/413 भादवि0 थाना को0नगर बाँदा
10-मु0अ0सं0 28/24 धारा 457/380/506/411 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कालिंजर
