बाँदा-कैंसर से पीड़ित सिपाही की मौत,महकमे में दौड़ी शोक की लहर

जनपद के मटौन्ध थाने में तैनात था सिपाही

UP TIMES NEWS- जनपद में तैनात सिपाही की कैंसर से मौत हो गई। सिपाही की मौत पर डीआईजी,एसपी सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने गहरा दुख जताया है।
जानकारी के अनुसार जनपद के मटौन्ध थाने में तैनात सिपाही विजय शंकर राजपूत की गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि सिपाही कैंसर रोग से पीड़ित था। जिसका उपचार भी चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि सिपाही विजय शंकर राजपूत वर्ष 2020 में सेवा में आया था। वह मूल रूप से जालौन का रहने वाला है। जिसकी पोस्टिंग जनपद के मटौन्ध थाने में रही है। आरक्षी की मौत पर डीआईजी राजेश एस, एसपी पलाश बंसल,एएसपी शिवराज, सहायक एसपी मेविस टॉक आदि ने दुख जताया है। साथ ही मृतक आत्मा की शांति की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *