बाँदा-जुआं खेलते पकड़े गए एक दर्जन जुआरी,मुकदमा दर्ज

अलग-अलग जगहों पर अतर्रा पुलिस ने की छापेमारी

जुआरियों के कब्जे से बरामद हुई 24 हजार से अधिक की नगदी

UP TIMES NEWS- जुआ की सूचना पर अलग-अलग जगहो पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने एक दर्जन जुआरियों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 24 हजार से अधिक की नगदी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह ने टीम के साथ छापेमारी करते हुए अलग-अलग स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे दर्जन भर जुआरियों को पकड़ा है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को दो स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआँ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह ने टीम के साथ सबसे पहले बसरेही रोड नहर के किनारे दबिश दी। जिस पर फड़ सजाकर मौके से जुआँ खेल रहे दिनेश पुत्र मइयादीन निवासी सुदामापुरी थाना अतर्रा, संतोष पुत्र छेदीलाल निवासी बाउर बाजार थाना अतर्रा,ओमप्रकाश पुत्र छेदीलाल निवासी बाउर बाजार,ज्ञानू पुत्र छेदीलाल निवासी बाउर बाजार,अनिरुद्ध पुत्र इन्द्रपाल निवासी बसरेही नहर थाना अतर्रा,धीरेन्द्र कुमार पुत्र बद्री प्रसाद निवासी लखन कॉलोनी थाना अतर्रा,पप्पू पुत्र भरतलाल निवासी आजाद नगर थाना अतर्रा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ व जामा तलाशी से कुल 15780 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए है। इसी प्रकार अतर्रा पुलिस द्वारा कस्बा अतर्रा के सुभाष नगर में फड़ सजाकर जुआँ खेल रहे लवकुश पुत्र अशोक निवासी सुभाष नगर थाना अतर्रा,संदीप पुत्र रामबाबू निवासी सुभाष नगर,गौरीशंकर पुत्र चुन्नू प्रसाद निवासी सुभाष नगर,गणेश पुत्र नत्थू निवासी सुभाष नगर,दीपू पुत्र श्यामबाबू निवासी चूड़ी गली सुभाष नगर को जुआं खेलते गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ व जामा तलाशी से कुल 8665 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए है। पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध जुआं अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह,कस्बा इंचार्ज मणि शंकर मिश्रा,उप निरीक्षक प्रेमपाल,आरक्षी जंगबहादुर,अजय कुमार,कृष्णकांत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *