बाँदा-हत्या के मामले में पुलिस ने दिखाई तत्परता,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन को किया गिरफ्तार

दिनदहाड़े गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर का किया था मर्डर

आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

UP TIMES NEWS- हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर तथा उसके पिता सहित तीन नामजद अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल तमंचा भी बरामद कर लिया है।


गौरतलब हो कि विगत दिनों हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव 55 राजाराम यादव की गाँव के ही मनीष चतुर्वेदी ने गांव स्थित मंदिर के पास तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मनीष तथा उसके पिता प्रदीप तीन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया था। एसपी पलाश बंसल ने सहायक एसपी मेविस टॉक के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण,निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम मे गुरुवार की देर रात मटौंध पुलिस द्वारा मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि बुधवार की दोपहर थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम त्रिवेणी में मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सम्बन्ध में मृतक के पुत्र की तहरीर पर थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को गठन किया गया था। बताया कि सूचना के 24 घण्टे के भीतर पुलिस द्वारा बाईपास से त्रिवेणी जाने वाले मार्ग से मुख्य आरोपी मनीष व अन्य दो सहयोगी प्रदीप तथा गंगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस, दो अदद मोबाइल सहित 400 रूपए नगद बरामद किए गए है। बताया कि अभियुक्त मनीष भी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके विरुद्ध कई संगीन मुकदमे भी दर्ज हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मटौन्ध संदीप कुमार,उप निरीक्षक दारा सिंह,आरक्षी खेमराज,अजय कुमार,प्रमोद कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *