जनपद के सभी थानों में आयोजित हुआ समाधान दिवस
पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठकर सुनी फरियादियों की समस्याएं
UP TIMES NEWS- समाधान दिवस में समस्याये सुनने के दौरान डीएम तथा एसपी ने अपने अधीनस्थों को दो टूक में हिदायत दी है कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी जे0 रीभा तथा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना कोतवाली देहात ने जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। डीएम जे रीभा ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित कर्मचारी अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों को रजिस्टर में जरूर अंकित करें। शिकायत का निस्तारण करने के साथ-साथ पीड़ितों को भी संतुष्ट करें।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक भी मौजूद रही। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बबेरू कोतवाली के अलावा बिसंडा थाने में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। कई शिकायतों का उन्होंने मौके पर निस्तारण भी कराया। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने अतर्रा थाने में बैठकर प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह के साथ शिकायते सुनते हुए एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया। इसके साथ ही उन्होंने लंबित शिकायतों को निस्तारण के भी निर्देश दिए। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी। जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 167 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 67 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया।
