बाँदा-सतर्कता हमारी,साझा जिम्मेदारी थीम के तहत आयोजित हुआ सेमिनार,की परिचर्चा

आयोजित सेमिनार में शिकायतों के निपटारा सहित कई बिंदुओं पर की गई चर्चा

UP TIMES NEWS- सतर्कता जागरूकता कैंपेन के अंतर्गत सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थीम के तहत रेलवे स्टेशन में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई बिंदुओं पर सतर्कता विभाग द्वारा परिचर्चा की गई।
सेमिनार में सतर्कता विभाग द्वारा तैयार निम्न बिंदुओं पर कार्मिक विभाग झांसी से आये हुये कल्याण निरीक्षक राजीव पांडे,मनोज अग्रवाल द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित कर सेमिनार में
शिकायतों का शीघ्र निपटारा,लंबित मामलों का समाधान,क्षमता निर्माण हेतु प्रशिक्षण,संपत्ति प्रबंधन,डिजिटल पहल पर
चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर मनोज शिवहरे,अनिल कुमार गुप्ता कार्यालय अधीक्षक/बांदा,तौहीद अहमद वरिष्ठ लिपिक,अपूर्व झा कार्यालय अधीक्षक/ झांसी एवं कौशल चंद्र कार्यालय अधीक्षक रेलपथ सहित आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा कर्मचारियों की एचआरएमएस व उम्मीद से संबंधी परेशानियां का भी निवारण मौके पर किया गया। उन्हें रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में तथा यूनिफाइड पेंशन स्कीम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *