बाँदा-पुलिस परिवार का अहम हिस्सा है पेंशनर्स,नौकरी से रिटायर्ड हुए हैं,सेवा से नहीं

पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस पेंशनर्स की बैठक

योजनाओं की जानकारी देने सहित अपर पुलिस अधीक्षक ने पेंशनरों की सुनी समस्याएं

UP TIMES NEWS- पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस पेंशनर्स की बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पेंशनर नौकरी से रिटायर्ड हुए हैं,बल्कि सेवा से नहीं। आज भी पेंशनर पुलिस परिवार का हिस्सा है। उनकी समस्याओं को सुनना तथा निराकरण करना हम सभी का दायित्व है।
अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुन उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस पेंशनर्स को वरिष्ठ नागरिकों हेतु डायल यूपी-112 द्वारा चलाई जा रही सवेरा योजना तथा साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। सवेरा योजना वरिष्ठ नागरिकों हेतु डायल यूपी-112 द्वारा चलाई जा रही एक विशिष्ट योजना है,जिसके अन्तर्गत पंजीकृत सभी वरिष्ठ नागरिकों किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। बैठक के दौरान सभी को साइबर अपराध के तरीकों तथा उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। तथा बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में घबराएं नहीं बल्कि तुरंत इसकी शिकायत 1930 या स्थानीय थाने पर दर्ज कराएं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस पेंशनर्स से अपील कि वे सभी नौकरी से रिटायर हुए हैं सेवा से नहीं,आज भी कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाएं रखने तथा अपराधों पर कार्यवाही करने में उनके अहम योगदान कि आवश्यकता है। बैठक में सहायक एसपी मेविस टॉक,डिप्टी एसपी पीयूष पांडे के अलावा पुलिस पेंशनर के अध्यक्ष गोविंद सिंह कछवाह,महासचिव जय करण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *