महुआ रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा, एक आरोपी फरार
बांदा। गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव से एक सप्ताह पूर्व घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोरी होने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महुआ रोड के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जनपद बांदा के चाहितारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह पहले देर रात घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हुआ था, जिसकी जांच की जा रही थी। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
