दुकानों के शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी थार, एक व्यक्ति की मौत
हादसे से बाजार में अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी
बांदा। जनपद के अतर्रा कस्बे में शनिवार को तेज रफ्तार थार वाहन ने कहर बरपा दिया। अनियंत्रित हुई गाड़ी बंद पड़ी दुकानों के शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे के दौरान पास में खड़े एक व्यक्ति को वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
